Article published in 'I AM GREATFUL' a collection of 151 articles on gratitude 



Gratitude means giving thanks for pleasant experiences

 

According to the American Psychological Association's definition, gratitude is a feeling of appreciation or happiness toward a tangible benefit (like a gift or favor) or an intangible or incidental event (like a good day).

 

From birth to adulthood, a person remains grateful for the support of parents, educational, professional, and spiritual mentors, employers, and others who contribute to their success. However, it is not necessary that this feeling of gratitude be reserved only for life-changing events. We can also feel grateful for small joys and acts of kindness, such as guidance from a stranger in an unfamiliar place, a birthday greeting, clouds and rain on a humid day, etc.

 

Gratitude is also a powerful tool for personal development. When practiced regularly, gratitude helps us face even the toughest situations—such as prolonged illness, financial crises, loss of a loved one, legal disputes—by fostering the patience, courage, and wisdom we need for challenging times ahead.

 

Feelings that inspire gratitude are not limited to humans alone; animals and birds also display this. Sensitive creatures understand the value of mutual dependence and the importance of the natural ecosystem for coexistence. They often express this understanding in some form. Thus, it can be said that the thought or feeling of giving thanks for pleasant experiences is, in essence, gratitude among all sentient beings.

 

Dayaram Verma, Jaipur 30.10.2024

 

 हिंदी अनुवाद:

सुखद अनुभूतियों का धन्यवाद अर्थात कृतज्ञता

 

अमेरिकन मनोवैज्ञानिक एसोसिएशन की परिभाषा के अनुसार, कृतज्ञता, किसी मूर्त लाभ (जैसे उपहार या उपकार) या अमूर्त या आकस्मिक घटना (जैसे अच्छा दिन) के प्रति आभार या खुशी की भावना है.

 

जन्म से लेकर बङे होने तक एक मनुष्य की सफलता के पीछे उसके माता पिता, शैक्षिक-व्यावसायिक और आध्यात्मिक शिक्षक, नियोक्ता आदि के उपकारों के प्रति सदैव आभारी रहता है. लेकिन जरूरी नहीं कि कृतज्ञता की यह भावना जीवन को वृहत रूप से प्रभावित करने वाली घटनाओं के प्रति ही हो. छोटी-छोटी खुशियों और उपकार के लिए भी हम कृतज्ञ हो सकते हैं यथा, किसी अनजान जगह पर किसी अपरिचित द्वारा सही रास्ते का मार्गदर्शन, जन्मदिन पर किसी का बधाई संदेश, उमस भरे एक गर्म दिन अचानक से उमङ-घुमङ कर छाए बादल और बारिश, इत्यादि.

 

कृतज्ञता व्यक्तिगत विकास के लिए भी एक सशक्त उपकरण है. नियमित रूप से कृतज्ञता का अभ्यास होने पर प्रतिकूल से प्रतिकूल परिस्थितियां, यथा लंबी बीमारी, आर्थिक संकट, प्रियजन की अकाल मृत्यु, अदालती विवाद आदि भी चुनौती भरे भविष्य में हमारे लिए आवश्यक धैर्य, साहस और विवेक की सौगात लेकर आती हैं.    

 

आभार प्रकट करने के लिए प्रेरित करने वाली संवेदनाएं, केवल मानव मात्र तक ही सीमित नहीं होती अपितु यह जीव-जंतुओं और पशु-पक्षियों में भी देखी जा सकती हैं. सभी संवेदनशील प्राणी अपने सह अस्तित्व के लिए, एक दूसरे पर निर्भरता और प्राकृतिक इकोसिस्टम के महत्व को न केवल समझते हैं वरन किसी न किसी रूप में कभी न कभी इसे उद्घाटित भी करते हैं. इस प्रकार, कहा जा सकता है कि संवेदनशील प्राणियों का अपनी सुखद अनुभूतियों के प्रति धन्यवाद-रूपी विचार या भाव ही कृतज्ञता है.

 

  Article published in 'I AM GREATFUL' a collection of 151 articles on gratitude  Gratitude means giving thanks for pleasant experie...